यूपी के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

यूपी के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

लखनऊ  (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम के बदलते मिजाज के बीच भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, नोएडा, गाजियाबाद, सहारनपुर, मेरठ, आगरा और मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।

rajeshswari


मानसून के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में घने बादल छाए हुए हैं और तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है। हालांकि, लगातार बारिश के कारण कई शहरों में जलभराव और किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका भी जताई गई है।


मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है।


राजधानी लखनऊ में भी बारिश के बाद मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह तक प्रदेश में मानसून के सक्रिय बने रहने का पूर्वानुमान जताया है।
वहीं, उत्तराखंड के पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी वर्षा की आशंका को देखते हुए शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी : नमो घाट परगंगा आरती देखकर लौट रहे एनआरआई पर्यटकों पर लाठी-डंडों से हमला
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *