रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव,मौके पर पहुंची पुलिस

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव,मौके पर पहुंची पुलिस

वाराणसी। वाराणसी में सेवापुरी/ उत्तर रेलवे के कपसेठी रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर सिग्नल के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की उम्र 28 साल बताई जा रही है। शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है।

rajeshswari

क्षत-विक्षत लाश देखकर इसकी सूचना कपसेठी के स्टेशन मास्टर अब्दुल कसाब को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर भदोही से पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह जब गैंगमैन पेट्रोलिंग पर जा रहे थे तो रेलवे ट्रैक के पास शव पड़ा देखा।

मृतक ने काले रंग का लोअर पहना था और उसके पास कोई अन्य ऐसा सामान नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। फिलहाल प्रथम दृष्टया पुलिस मौत का कारण ट्रेन से कटना बता रही है।

इसे भी पढ़े   बलजीत कौर ने रच दिया इतिहास,माउंट एवरेस्ट सहित अब तक फतह किए 12 बड़े पहाड़
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *