पूर्वी चीन में तूफान का कहर, तेज हवाओं में उछलीं कारें

पूर्वी चीन में तूफान का कहर, तेज हवाओं में उछलीं कारें

बीजिंग। पूर्वी चीन में आए भीषण तूफान ने व्यापक तबाही मचाई है। तेज हवाओं और बवंडर जैसी परिस्थितियों के कारण कई स्थानों पर सड़क पर चल रहे वाहन अनियंत्रित हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक कार तेज हवा के झोंके से हवा में उछलकर कुछ सेकंड बाद सड़क पर गिरती दिखाई दे रही है।

rajeshswari


वीडियो में कई कारें तेज हवाओं के कारण फिसलती और संतुलन खोती नजर आ रही हैं। कुछ वाहन अपनी लेन से बाहर चले गए, जबकि कई चालकों ने सुरक्षा के लिए बीच रास्ते में ही वाहन रोक दिए।
रिपोर्टों के अनुसार, यह स्थिति टाइफून बावी के प्रभाव से बनी। कई इलाकों में पेड़ जड़ से उखड़ गए, बिजली के खंभे और साइन बोर्ड गिर गए, जिससे सड़कों पर मलबा फैल गया। तूफान के कारण कई राजमार्गों पर यातायात भी प्रभावित रहा और लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हवाएं इतनी तेज थीं कि सामने आने वाली हर चीज उड़ती हुई महसूस हो रही थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने तूफान की भयावहता को उजागर कर दिया है।

इसे भी पढ़े   9 साल की बच्ची से गैंगरेप:खेलते समय गांव के दो लड़के घर उठा ले गए,दरिंदगी का वीडियो बनाकर डराया
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *