गंगा बढ़ी, घाटों पर अलर्ट

गंगा बढ़ी, घाटों पर अलर्ट

वाराणसी (जनवार्ता)। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से शहर के घाटों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार सुबह आठ बजे जलस्तर 61.96 मीटर दर्ज किया गया। बढ़ते जलस्तर के कारण मणिकर्णिका घाट के शवदाह स्थल तक पानी पहुंच गया है, जबकि दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती का स्थान भी प्रभावित हुआ है। कई छोटे-बड़े मंदिर जलमग्न हो गए हैं और नदी में जलकुंभी बह रही है।

rajeshswari


सावन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जल पुलिस, एनडीआरएफ और गोताखोरों को अलर्ट पर रखा गया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से गहरे पानी में न जाने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

इसे भी पढ़े   36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर का एडीजी  ने किया निरीक्षण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *