पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम से पहले काशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन-पूजन

पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम से पहले काशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन-पूजन

वाराणसी, (जनवार्ता)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की जीत की कामना को लेकर विशेष पूजा-अर्चना और हवन-पूजन किया।

rajeshswari


कचहरी स्थित सर्किट हाउस के सामने शिव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया और पश्चिम बंगाल में भाजपा की सफलता की प्रार्थना की।
भाजयुमो काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रभूषण सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की लहर है और जनता इस बार भाजपा के पक्ष में मतदान कर चुकी है।


कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने दावा किया कि चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आएंगे और राज्य में विकास की नई शुरुआत होगी।


उल्लेखनीय है कि विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ गया है। इसी क्रम में काशी में पार्टी समर्थकों द्वारा जीत की कामना को लेकर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़े   जीआरपी : नकदी तथा अन्य दस्तावेजों समेत खोया कैरी बैग मालिक को सौंपा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *