जसूरी में सात दिवसीय जेपीएल टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता मेंबारूद स्पोर्टिंग क्लब बना विजेता

जसूरी में सात दिवसीय जेपीएल टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता मेंबारूद स्पोर्टिंग क्लब बना विजेता

ग्रामीणों में खेल भावना का छाया उत्साह

चंदौली (जनवार्ता) :जिले के जसूरी गांव में प्रतिवर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी सात दिवसीय जेपीएल टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस टूर्नामेंट का जसूरी प्राथमिक विद्यालय के समीप स्थित मंठिया मैदान में हुआ।

rajeshswari

उद्घाटन मुकाबले में बारूद स्पोर्टिंग क्लब और गार्डा स्पोर्टिंग क्लब के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। शानदार प्रदर्शन करते हुए बारूद स्पोर्टिंग क्लब ने मैच जीतकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। पूरे आयोजन के दौरान खेल भावना, उत्साह और ग्रामीण एकता की मिसाल देखने को मिली। क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रेमियों में खासा जोश दिखाई दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में समाजसेवी हरजीत सिंह, वकील सूरज तिवारी, विक्की तिवारी, विकास पाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में राम कृपाल एवं कुणाल ने संयोजक की भूमिका निभाई।

ग्रामवासियों और जसूरी युवा क्लब की ओर से सभी खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों का भव्य स्वागत किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य न केवल स्थानीय युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना है, बल्कि गांव में सकारात्मक माहौल और एकता को भी मजबूत करना है।

टूर्नामेंट में कई टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं, जो पूरे सात दिनों तक चलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन युवाओं को नशे और गलत आदतों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बारूद स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ियों ने विजयी होने पर खुशी जताते हुए आयोजकों और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़े   IB Recruitment 2023: 10 वीं पास के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो में बंपर भर्ती
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *