गोरखपुर में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

गोरखपुर में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

गोरखपुर। गोरखपुर जिले के बड़हलगंज इलाके में एक विवाहिता की मौत सोमवार की सुबह कस्बे के एक निजी अस्पताल में हो गई। मृतका के पिता ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

rajeshswari

पुलिस को दिए तहरीर में मृतका के पिता सत्यनारायण प्रजापति ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी सरिता की शादी 9 जून 2021 को बड़हड़गंज क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी अंगद के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज लाने का ताना देते हुए प्रताड़ित करते थे।

14 जुलाई की सुबह आठ बजे सूचना मिली कि सरिता कमरे के कुंडी से लटक गई। हम लोग पहुंचे तो उसकी हालत गंभीर थी। उसे तत्काल कस्बे के एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पति, ससुर, जेठ व जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसे भी पढ़े   नहर के घासफूस में फंसा युवक का शव‌ देख सनसनी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *