गाजीपुर : पत्नी से मिलने आया 50 हजार का इनामी शूटर चढ़ा एसटीएफ के हत्थे

गाजीपुर : पत्नी से मिलने आया 50 हजार का इनामी शूटर चढ़ा एसटीएफ के हत्थे

गाजीपुर  (जनवार्ता) । उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना कासिमाबाद क्षेत्र से वांछित 50 हजार रुपये का इनामिया संदेश चौधरी को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त संदेश चौधरी पुत्र मोहन चौधरी, निवासी मल्हापुरवा थाना करंडा, जनपद गाजीपुर है। उसकी गिरफ्तारी कासिमाबाद थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे के पास रसड़ा जाने वाली सड़क से सुबह करीब 6:30 बजे की गई।

बताया गया कि उक्त अभियुक्त पर मुकदमा संख्या 14/2026 के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज है और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसटीएफ मुख्यालय के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर लगातार सूचना संकलन किया जा रहा था।

एसटीएफ टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त अपनी पत्नी से मिलने के लिए छिपते-छिपाते गाजीपुर आ रहा है। इस सूचना पर विश्वास करते हुए टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ एक घटना में शामिल था, जहां विवाद के दौरान दीपक नामक व्यक्ति को गोली मार दी गई थी। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। फरारी के दौरान वह बिहार, दिल्ली और नोएडा में छिपकर रह रहा था।

पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त के खिलाफ हत्या, मारपीट, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं, जो गाजीपुर और वाराणसी के थानों में पंजीकृत हैं।

फिलहाल पुलिस ने अभियुक्त को संबंधित थाने में दाखिल कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े   जमानिया : ग्राम सभा की बहुमूल्य जमीन पर अवैध कब्जा!
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *