मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले को रोक परिजनों ने मांगा इंसाफ, सड़क पर लेट गए

मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले को रोक परिजनों ने मांगा इंसाफ, सड़क पर लेट गए

जौनपुर (जनवार्ता)। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के भाकुरा गांव में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब मृतक परिवार से मिलने पहुंचे प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर के काफिले को लोगों ने रोक लिया। परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर लेटकर न्याय की मांग करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग मंत्री की गाड़ी के सामने लेटकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
स्थिति को गंभीर होता देख मंत्री ओमप्रकाश राजभर खुद गाड़ी से नीचे उतरे और पीड़ित परिवार से बातचीत की। उन्होंने परिजनों को निष्पक्ष जांच और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। मंत्री के समझाने-बुझाने के बाद लोग शांत हुए और काफिला आगे बढ़ सका।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं पुलिस और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए

rajeshswari
इसे भी पढ़े   प्रधान पति ने भाड़े के बदमाशों को लेकर विधवा के घर पर किया हमला
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *