यूपी में 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला

यूपी में 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला

नवीन अरोरा बने एडीजी
वाराणसी जोन

लखनऊ (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश शासन ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में राजधानी लखनऊ समेत प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर जैसे महत्वपूर्ण पुलिस जोन में नई नियुक्तियां की गई हैं।

rajeshswari

सबसे अहम बदलाव लखनऊ में हुआ है, जहां अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) तरुण गाबा को नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं निवर्तमान पुलिस आयुक्त अमरेंद्र के. सेंगर को पुलिस महानिदेशक (अभिसूचना) बनाया गया है। उन्हें सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में पीयूष मोर्डिया को नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए नवीन अरोरा को अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), वाराणसी जोन और राम कुमार को एडीजी, गोरखपुर जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शासन की तबादला सूची के अनुसार मुधा अशोक जैन को पुलिस महानिदेशक (अग्निशमन एवं आपात सेवाएं), भगवान एस. श्रीवास्तव को अपर पुलिस महानिदेशक (तकनीकी सेवाएं) तथा आनंद सुरेशराव कुलकर्णी को गृह सचिव नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा मोहित गुप्ता को पुलिस महानिरीक्षक (भ्रष्टाचार निवारण संगठन), विनोद कुमार सिंह को पुलिस महानिरीक्षक (विशेष जांच), धर्मवीर को पुलिस महानिरीक्षक (पीएसी पूर्वी जोन), जोगेंद्र कुमार को पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पीटीएस) मुरादाबाद का पुलिस महानिरीक्षक, अनूप कुमार सिंह को आर्थिक अपराध शाखा में पुलिस अधीक्षक तथा आनंद कुमार को लोक शिकायत शाखा में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

शासन के इस व्यापक फेरबदल को प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिस प्रशासन में नई कार्यशैली और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई तैनाती के बाद सभी अधिकारी जल्द ही अपने-अपने पदों का कार्यभार ग्रहण करेंगे।

इसे भी पढ़े   राजघाट पुल से गंगा में कूदा युवक, बचाने पहुंचे NDRF जवान को मारा थप्पड़; एक घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *