लखनऊ : प्रॉपर्टी डीलर को बदमाशों ने मारी गोली, हालत नाजुक

लखनऊ : प्रॉपर्टी डीलर को बदमाशों ने मारी गोली, हालत नाजुक

लखनऊ (जनवार्ता)। पीजीआई क्षेत्र में बुधवार को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में गंभीर रूप से घायल प्रॉपर्टी डीलर की पहचान संदीप सिंह के रूप में हुई है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, दो पहिया वाहन से पहुंचे हमलावरों ने संदीप सिंह पर तीन राउंड फायरिंग की। गोली उनके सिर के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

इसे भी पढ़े   2024 में BJP इन मुद्दों को रखना चाहती है आगे,PM से मुलाकात के बाद CM योगी ने उठाया ये बड़ा कदम
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *