पिपरी पुलिस की तत्परता से साइबर ठगी के 1.90 लाख रुपये पीड़ित को वापस

पिपरी पुलिस की तत्परता से साइबर ठगी के 1.90 लाख रुपये पीड़ित को वापस

सोनभद्र (जनवार्ता)। पिपरी पुलिस और साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई से साइबर फ्राड का शिकार हुए एक नागरिक को बड़ी राहत मिली है। पुलिस ने ठगी की गई पूरी 1,90,000 रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित के खाते में वापस कराई।

rajeshswari

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के मार्गदर्शन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना पिपरी क्षेत्र के हिंडालको कॉलोनी, रेनूकूट निवासी सौरभ नंदा के खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा साइबर फ्राड के माध्यम से धनराशि ट्रांसफर कर ली गई थी। सूचना मिलते ही थाना पिपरी पुलिस व साइबर टीम ने संबंधित बैंक से त्वरित पत्राचार कर रकम को होल्ड कराया और नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण कर 1.90 लाख रुपये मूल खाते में वापस कराए। धनराशि मिलने पर पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों और टीम की सराहना की। इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय, उ.नि. दिलीप कुमार सिंह एवं म.आ. अर्चना की अहम भूमिका रही।

इसे भी पढ़े   बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, नगदी व जेवरात ले गए चोर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *