काशी विश्वनाथ धाम : लोकार्पण की चौथी वर्षगांठ पर विशेष वैदिक अनुष्ठान संपन्न

काशी विश्वनाथ धाम : लोकार्पण की चौथी वर्षगांठ पर विशेष वैदिक अनुष्ठान संपन्न

वाराणसी  (जनवार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 13 दिसंबर 2021 को लोकार्पित श्री काशी विश्वनाथ धाम के नवनिर्माण एवं विस्तार की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को मंदिर परिसर में विशेष वैदिक अनुष्ठान आयोजित किया गया।

rajeshswari

मंदिर न्यास की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में धाम के डिप्टी कलेक्टर शंभु शरण ने न्यास का प्रतिनिधित्व करते हुए जयादि मंत्र एवं अप्रतिरथ मंत्रों से विशेष हवन-पूजन संपन्न कराया। यह अनुष्ठान 11 वैदिक शास्त्रियों की उपस्थिति में विधिवत वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन मंत्रों का प्रयोग देवताओं द्वारा असुरों पर विजय प्राप्त करने के लिए किया गया था। इसी भावना से धाम की उन्नति, लोक कल्याण एवं राष्ट्र मंगल की कामना के साथ हवन-पूजन किया गया।

अनुष्ठान से पूर्व मंदिर अधिकारियों द्वारा भगवान विश्वेश्वर का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान विश्वनाथ की आराधना की गई ।

मंदिर न्यास द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम श्री काशी विश्वनाथ धाम के नवीनिकरण के चार सफल वर्षों की आध्यात्मिक उपलब्धियों तथा सनातन परंपरा के संरक्षण का प्रतीक बना। चार वर्षों में धाम में 26 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जो धाम की बढ़ती लोकप्रियता एवं आध्यात्मिक महत्व को रेखांकित करता है।

इस अवसर पर धाम परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों एवं फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। वर्षगांठ उत्सव के तहत विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन भी जारी हैं, जिनमें सांस्कृतिक संध्याएं एवं अन्य अनुष्ठान शामिल हैं।

इसे भी पढ़े   केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर पकड़ा गया, निकला नेपाली; सिद्धार्थनगर से भी जुड़े तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *