सोनभद्र के निजी अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप; जमकर हंगामा

सोनभद्र के निजी अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप; जमकर हंगामा

सोनभद्र (जनवार्ता)! रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में 25 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। घटना के बाद अस्पताल स्टाफ मौके से फरार हो गया और पुलिस को स्थिति संभालनी पड़ी।

rajeshswari

मिली जानकारी के मुताबिक रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अखाड़ा महाल वार्ड नंबर 15 स्थित सहारा हॉस्पिटल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब इलाज के दौरान रुक्मणी (25 वर्ष), पत्नी जितेंद्र पटेल, की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, रुक्मणी को पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद एक दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

परिजनों का आरोप है कि महिला की हालत गंभीर होने के बावजूद अस्पताल में कोई आवश्यक जांच नहीं कराई गई। केवल ग्लूकोज चढ़ाया गया और दर्द के इंजेक्शन दिए जाते रहे। उन्होंने कई बार जांच कराने की मांग की, लेकिन चिकित्सकों ने इसे नजरअंदाज किया।

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह रुक्मणी की हालत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों ने डॉक्टर को बुलाने की कोशिश की, लेकिन काफी देर तक कोई डॉक्टर नहीं पहुंचा। इसी दौरान महिला की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।
हंगामे की स्थिति को देखते हुए अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी मौके से फरार हो गए। बाद में अस्पताल स्टाफ द्वारा ही पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया।

मृतका के पति राजेंद्र ने आरोप लगाया कि गलत इलाज के कारण उनकी पत्नी की जान गई है और उन्हें न्याय चाहिए। उन्होंने बताया कि रुक्मणी की तीन बेटियां हैं, जिनका अब सहारा छिन गया है। वहीं, अस्पताल स्टाफ का कहना है कि परिजनों द्वारा महिला को पानी पिलाए जाने से पानी फेफड़ों में चला गया, जिसके कारण उसकी मौत हुई।

इसे भी पढ़े   सड़क हादसे में मासूम बच्ची की मौत

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *