वाराणसी : कचहरी विस्तारीकरण की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन

वाराणसी : कचहरी विस्तारीकरण की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन

वाराणसी (जनवार्ता)। बनारस बार एसोसिएशन के आह्वान पर पूर्व में पारित प्रस्ताव के अनुरूप आज बुधवार को कचहरी विस्तारीकरण की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। अपराह्न 3 बजे बनारस क्लब के सामने कर्पूरी ठाकुर पार्क से जुलूस निकाला गया, जिसके बाद धरना-प्रदर्शन एवं सभा का आयोजन किया गया।

rajeshswari

सभा में अधिवक्ताओं ने एक स्वर में मांग की कि बनारस क्लब, उद्यान विभाग एवं कमिश्नर बंगला को तत्काल प्रभाव से खाली कराकर वाराणसी न्यायालय को सौंपा जाए, ताकि कचहरी का विस्तारीकरण किया जा सके।

सभा को संबोधित करते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि कचहरी विस्तारीकरण न केवल अधिवक्ताओं बल्कि आम जनता की सुविधा से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने आंदोलन को अब जनआंदोलन में परिवर्तित करने की रणनीति बनाई है। इसके लिए राजनैतिक दलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।

उपस्थित प्रमुख हस्तियां

सभा में सतीश कुमार यादव, सौरभ पाण्डेय (पंकज), सुमित उपाध्याय, संदीप मौर्या, विकास गुप्ता, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, श्रीमती पूनम मिश्रा, पूर्व महामंत्रियों अनिल कुमार पाठक, प्रभात सिंह चौहान, कमलेश सिंह यादव, नित्यानन्द राय, अखिलेश यादव, ज्ञानेन्द्र शर्मा, रोहित मौर्या, मनिन्द्र तिवारी, मनिन्द्र उपाध्याय, सैय्यद अफाक हुसैन (शान), पूर्व कोषाध्यक्ष सुनिल दत्त मिश्रा, सौम्या चौबे, संजय पाण्डेय, डा. राघवेन्द्र नाथ सिंह, मृदुल सिंह, श्री आशुतोष मिश्रा,  विशाल दूबे, श्री आशीष सिंह, शिशिर सिंह, नागेश कुमार उपाध्याय, सत्य प्रकाश दूबे, अजय शंकर पाण्डेय सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे।

सभा की अध्यक्षता बनारस बार के अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ल एडवोकेट ने की, जबकि संचालन महामंत्री सुधांशु मिश्रा एडवोकेट ने किया।

अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगें शीघ्र पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन और अधिक व्यापक एवं सशक्त रूप लेगा।

इसे भी पढ़े   देवरिया : मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *