रक्षाबंधन से पहले पिंडरा की 10 हजार बहनों का होगा सम्मान

रक्षाबंधन से पहले पिंडरा की 10 हजार बहनों का होगा सम्मान

25 अगस्त को बाबतपुर में जुटेगी महिला शक्ति, विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित

वाराणसी (जनवार्ता)। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में महिला शक्ति के सम्मान के लिए विशेष समारोह का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 25 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे बाबतपुर स्थित आशा एजुकेशनल ग्रुप के प्रांगण में आयोजित होने वाले रक्षाबंधन समारोह में करीब 10 हजार महिलाओं के शामिल होने की तैयारी है।

rajeshswari

कार्यक्रम में पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न महिला समूहों से जुड़ी महिलाओं के साथ-साथ सामाजिक और जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को सम्मान देना और समाज के उत्थान में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

समारोह में महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्य, सफाई कर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, पंचायत सहायक, आशा, संगिनी, एएनएम, शिक्षा मित्र, रसोइया तथा शौचालय केयरटेकर सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाएं शामिल होंगी।

आयोजकों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं आज परिवार की आर्थिक और सामाजिक मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़कर बड़ी संख्या में महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। समारोह के माध्यम से ऐसी महिलाओं के योगदान को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने का प्रयास किया जा रहा है।

रक्षाबंधन से पहले आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम पिंडरा क्षेत्र में महिला एकजुटता और सम्मान का बड़ा आयोजन बनने जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

इसे भी पढ़े   सीतापुर में जगन बाबू की प्रतिमा हटाने के विरोध में वाराणसी में समाजवादी व्यापार सभा ने सौंपा ज्ञापन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *