सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 185 मामले

सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 185 मामले

13 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

वाराणसी (जनवार्ता)। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को सदर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

rajeshswari

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ शिकायतों का निस्तारण करें तथा गरीब एवं पीड़ित व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर न्याय दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने विशेष रूप से भूमि संबंधी विवादों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों को मौके पर जाकर निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।

संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 185 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 13 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं जनपद स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   अलीगढ़ : नशे में चूर पिता ने 15 दिन की मासूम बेटी की पटक-पटककर नशे में पटक-पटककर ली जान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *