30 मिनट में मिला तीन वर्षीय मासूम, परिजनों ने जीआरपी टीम का जताया आभार

30 मिनट में मिला तीन वर्षीय मासूम, परिजनों ने जीआरपी टीम का जताया आभार

वाराणसी (जनवार्ता)। जीआरपी कैण्ट वाराणसी की तत्परता से रेलवे स्टेशन परिसर से लापता हुआ तीन वर्षीय मासूम मात्र 30 मिनट में सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया। बच्चे के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने जीआरपी टीम और पुलिस प्रशासन का आभार जताया।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात करीब 11 बजे अरविंद कुमार निवासी थाना सायल, जनपद औरैया ने जीआरपी चौकी बनारस पर सूचना दी कि उनका तीन वर्षीय पुत्र श्रेयस रेलवे स्टेशन बनारस परिसर में कहीं गुम हो गया है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी बनारस उ0नि0 अशोक कुमार ओझा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल स्टेशन परिसर में व्यापक खोज अभियान शुरू किया।

पुलिस टीम ने विभिन्न प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, प्रवेश और निकास द्वारों सहित अन्य संभावित स्थानों पर तलाश की। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी बच्चे की खोजबीन की गई। तलाशी के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-8 के भुल्लनपुर साइड अंतिम छोर पर बच्चा घूमता हुआ मिला, जिसे सुरक्षित संरक्षण में लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान श्रेयस के रूप में हुई।

इसके बाद जीआरपी टीम ने बच्चे को सकुशल उसके पिता को सौंप दिया। इस सराहनीय कार्य में प्रभारी निरीक्षक रजोल नगर, चौकी प्रभारी अशोक कुमार ओझा, हेड कांस्टेबल रवि प्रकाश भारती तथा हेड कांस्टेबल लधूनाथ सिंह की विशेष भूमिका रही।

इसे भी पढ़े   करौली : गोपीनाथ जी के मंदिर में दिन में होता है श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *