40 हजार यदुवंशियों ने किया बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक

40 हजार यदुवंशियों ने किया बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक

वाराणसी (जनवार्ता)। सावन के पहले सोमवार पर यदुवंशी समाज ने 94 वर्षों से चली आ रही सामूहिक जलाभिषेक की परंपरा निभाई। चंद्रवंशी गोप सेवा समिति के बैनर तले निकली 11 किलोमीटर लंबी शोभायात्रा में 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा श्री काशी विश्वनाथ समेत 10 प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक कर विश्व शांति और जनकल्याण की कामना की।

rajeshswari


श्री गौरी केदारेश्वर महादेव मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा परंपरागत मार्ग से श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंची। मंदिर प्रशासन की व्यवस्था के तहत 21 श्रद्धालुओं ने गर्भगृह में जलाभिषेक किया, जबकि अन्य श्रद्धालुओं ने बाहर से ही जल अर्पित कर दर्शन-पूजन किया।


इसके बाद श्रद्धालुओं ने महामृत्युंजय महादेव, त्रिलोचन महादेव, ओम कालेश्वर महादेव और लाटभैरव सहित 10 प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक किया। यात्रा मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा, आरती और फलाहार से श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।
समिति के प्रदेश अध्यक्ष लालजी यादव ने बताया कि वर्ष 1932 में भीषण अकाल के दौरान इस परंपरा की शुरुआत हुई थी, जो आज भी निरंतर जारी है।

इसे भी पढ़े   केराकतपुर, लोहता स्थित वाराणसी पब्लिक स्कूल में सरस्वती पूजा धूमधाम से संपन्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *