शारदीय नवरात्र कल से

शारदीय नवरात्र कल से

पहले दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा-अर्चना

वाराणसी (जनवार्ता)। शक्ति की आराधना का पावन पर्व शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू होगा। नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके लिए शनिवार को ही शहर के देवी मंदिरों और घरों में तैयारियां पूरी कर ली गईं। घरों में साफ-सफाई कर मां की चौकी सजाई गई, वहीं मंदिरों में रंग-रोगन और साफ-सफाई का कार्य किया गया।

rajeshswari

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, रविवार को अभिजित मुहूर्त में सुबह 11:20 बजे से दोपहर 12:07 बजे तक घट स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही घरों और मंदिरों में मां आदिशक्ति की आराधना, दुर्गा सप्तशती का पाठ और मंत्र जाप शुरू हो जाएगा। नौ दिनों तक चलने वाले धार्मिक अनुष्ठानों की पूर्णाहुति 20 अक्टूबर को महानवमी के दिन यज्ञ-हवन और कन्या पूजन के साथ होगी।

नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री के दर्शन-पूजन के लिए उनके धाम में विशेष तैयारियां की गई हैं। दुर्गाकुंड स्थित मां कूष्मांडा देवी मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिरों में बांस-बल्लियां लगाकर भक्तों के आवागमन को सुगम बनाने की तैयारी की गई है। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में भी नवरात्र के दौरान विशेष पूजन-अर्चन होगा।

नवरात्र के नौ दिनों में देवी के नौ स्वरूपों की आराधना के साथ विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दूसरी ओर, शहर के सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडालों का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम सहित छह स्थानों पर नवरात्र के पहले दिन से ही मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। पूरे शहर में भक्ति और उत्सव का माहौल बनने लगा है।

इसे भी पढ़े   सारनाथ : एएसआई ने बाबू जगत सिंह को दिया उचित श्रेय, औपनिवेशिक गलतफहमी समाप्त
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *