आर.एस. शिवमूर्ति पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, भव्य फेयरवेल का आयोजन

आर.एस. शिवमूर्ति पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, भव्य फेयरवेल का आयोजन

वाराणसी (जनवार्ता)। रोहनिया क्षेत्र स्थित आर.एस. शिवमूर्ति पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कक्षा 9 के विद्यार्थियों द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने सीनियर्स को स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं के साथ विदाई दी। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग और भावनात्मक माहौल देखने को मिला।

rajeshswari


कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई, जिसके बाद कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और अन्य रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने कक्षा 10 के साथ बिताए गए यादगार पलों को ताजा किया। इस दौरान कई छात्र-छात्राएं भावुक भी नजर आए और उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश तिवारी सहित सभी शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कक्षा 10 जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो आगे की दिशा तय करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा आगामी परीक्षाओं और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


फेयरवेल पार्टी के दौरान विद्यार्थियों ने एक-दूसरे के साथ तस्वीरें खिंचवाकर इन खास पलों को यादगार बना लिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह फेयरवेल समारोह विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए एक भावनात्मक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया।

इसे भी पढ़े   आलोक प्रियदर्शी नए अपर पुलिस आयुक्त
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *