श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए काशी में निकली भव्य शोभायात्रा

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए काशी में निकली भव्य शोभायात्रा

वाराणसी (जनवार्ता)। मथुरा स्थित भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति की मांग को लेकर विश्व हिंदू महासंघ की ओर से शनिवार को प्रदेश के सभी जिलों में शोभायात्रा निकाली गई। इसी क्रम में वाराणसी में शोभायात्रा दोपहर 3  बजे शिवपुर स्थित रामलीला मैदान (अष्टभुजी माता मंदिर) से निकाली गई। यात्रा अर्दली बाजार स्थित महावीर मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।

rajeshswari


शोभायात्रा में संत समाज, बटुक, डमरू दल और भगवान श्रीकृष्ण, भगवान शंकर की आकर्षक झांकी शामिल रही। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने इसमें सहभागिता की। डमरुओं की गूंज और धार्मिक जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष चंदन तिवारी ने कहा कि शोभायात्रा का उद्देश्य श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े विषय को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाना और संगठन की मांग को शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीके से रखना है। उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान अनुशासन और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।


संभाग प्रभारी मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति को लेकर संगठन का जनजागरण अभियान आगे भी शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा।
शोभायात्रा में संभाग प्रभारी मनोज श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष चंदन तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष तपेश्वर चौधरी, प्रदेश महामंत्री जयशंकर केशरी,  वरिष्ठ समाजसेवी राकेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, जितेंद्र सिंह, चंदन जायसवाल, प्रदेश महामंत्री संगीता मिश्रा, क्षेत्रीय महामंत्री सुषमा श्रीवास्तव, प्रदेश मंत्री माधवी श्रीवास्तव, संतोष शर्मा, मनोज श्रीवास्तव सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   राजातालाब : तहसील बार में नामांकन प्रक्रिया शुरू
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *