एनआई एक्ट मामले में वारंटी गिरफ्तार किया
वाराणसी (जनवार्ता) । सिगरा पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर एनआई एक्ट की धारा 138 के मामले में वांछित वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी विजय कुमार केशरी (58) निवासी चंदुआ हबीबपुरा को मंगलवार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक विजय कुमार केशरी के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वाराणसी के न्यायालय में आपराधिक वाद संख्या 6230/2026 धारा 138 एनआई एक्ट के तहत मामला चल रहा था। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे उसके आवास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सिगरा थाने लाया गया, जहां पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, काशी विद्यापीठ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक पार्थ तिवारी, कांस्टेबल राकेश कुमार और रिजर्व कांस्टेबल अभिषेक शामिल रहे।

