अमेरिकी डॉलर का लालच देकर महिला से 1.20 लाख की लूट

अमेरिकी डॉलर का लालच देकर महिला से 1.20 लाख की लूट

24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में अमेरिकी डॉलर का लालच देकर धोखाधड़ी और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में पांडेयपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दिनेश सिंह की सक्रियता और पुलिस टीम की तत्परता अहम रही।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, बीते 4 नवंबर को खजुरी रोड पर आरोपियों ने एक महिला को अमेरिकी डॉलर का लालच देकर अपने जाल में फंसाया और उससे 1.20 लाख रुपये लूट लिए थे। घटना के बाद लालपुर-पांडेयपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई।

इसी क्रम में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ऐढ़े अंडरपास के नीचे घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दो मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त दिल्ली और गाजियाबाद के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 46,005 रुपये नकद, 60 अमेरिकी डॉलर, दो मोटरसाइकिल, सात मोबाइल फोन और 12 सिम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस बरामद मोबाइल और सिम कार्ड के आधार पर आरोपियों के अन्य आपराधिक संपर्कों और गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह के निर्देशन में पांडेयपुर चौकी प्रभारी दिनेश सिंह सहित पुलिस टीम शामिल रही।

इसे भी पढ़े   जीआरपी वाराणसी कैंट का डीजीपी रेलवे ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *