व्यापारी नेता पर हमले से नाराज कारोबारियों ने घेरा थाना

व्यापारी नेता पर हमले से नाराज कारोबारियों ने घेरा थाना

वाराणसी (जनवार्ता)। व्यापारी नेता शैलेश गुप्ता “बम-बम” पर हुए कथित जानलेवा हमले के मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। रविवार को महानगर उद्योग व्यापार समिति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कारोबारी लालपुर-पांडेयपुर थाने पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए थाने का घेराव किया।
व्यापारियों का आरोप है कि शैलेश गुप्ता एक पड़ोसी की पैरवी करने गए थे, जहां कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने मारपीट के साथ रिवाल्वर की मुठिया से वार कर उन्हें घायल कर दिया। घटना थाना क्षेत्र के पास होने के बावजूद तत्काल कार्रवाई न होने से कारोबारियों में नाराजगी बढ़ गई।
प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों की पुलिस अधिकारियों से वार्ता हुई। इंस्पेक्टर राजीव Kumar सिंह ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपितों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
व्यापारियों ने चेतावनी दी कि शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   जयपुर में तेज रफ्तार ऑडी का कहर, 16 घायल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *