कचहरी-संदहा फोरलेन का 95% काम पूरा, 250 करोड़ होंगे खर्च

कचहरी-संदहा फोरलेन का 95% काम पूरा, 250 करोड़ होंगे खर्च

वाराणसी (जनवार्ता)। कचहरी से संदहा चौराहे तक फोरलेन सड़क निर्माण का करीब 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत से बन रही 9.5 किलोमीटर लंबी इस सड़क के तैयार होने से यातायात सुगम होगा और जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। इसके बाद कचहरी से संदहा तक का सफर 12 से 16 मिनट में पूरा हो सकेगा।

rajeshswari


लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता केके सिंह के अनुसार, कचहरी से पुलिस लाइन के बीच कुछ भवनों का ध्वस्तीकरण बाकी है। इन्हें हटाने के बाद समतलीकरण कर सड़क निर्माण का शेष कार्य पूरा किया जाएगा। सड़क के दोनों ओर पाथवे बनाए जाएंगे। इसके अलावा डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट और हरियाली की व्यवस्था होगी। स्ट्रीट लाइटिंग काशी की थीम पर आधारित होगी।
फोरलेन बनने से बाबतपुर और रिंग रोड की ओर आने-जाने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी। फिलहाल जाम के कारण कचहरी से संदहा तक की दूरी तय करने में 30 से 35 मिनट लगते हैं। हाल ही में सड़क चौड़ीकरण की जद में आए 10 भवनों को नगर निगम और पीडब्ल्यूडी की टीम ने ध्वस्त किया था। कार्रवाई से पहले भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए गए थे। निर्माण पूरा होने से रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़े   OLX ठगी का मास्टरमाइंड वाराणसी से गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *