प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई, पुलिस के हवाले

प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई, पुलिस के हवाले

वाराणसी (जनवार्ता)। मिर्जामुराद के कछवांरोड पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित एक गांव में बुधवार सुबह प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों के विरोध का सामना करना पड़ा। युवती के स्वजनों ने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और बाद में पुलिस को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार, युवक भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र का निवासी है। उसका पिछले करीब एक वर्ष से कछवांरोड क्षेत्र की एक युवती से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान नजदीकियां बढ़ीं, लेकिन अलग-अलग जाति होने के कारण दोनों परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे।
बताया गया कि बुधवार सुबह युवक चोरी-छिपे युवती से मिलने उसके गांव पहुंचा था। इसकी भनक लगते ही युवती के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले आई।
इधर, प्रेमिका भी थाने पहुंच गई और युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। हालांकि, काफी समझाने-बुझाने के बाद वह अपने परिजनों के साथ वापस घर लौट गई। पुलिस ने युवक का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   सहकारिता विकास का मजबूत आधार: डा महेंद्रनाथ पांडेय
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *