ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, भाई गंभीर

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, भाई गंभीर

वाराणसी (जनवार्ता)। लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देवा महाविद्यालय स्कूल के सामने सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच हुआ।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों युवक चोलापुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में बाइक के पीछे बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे फैंटम दस्ता 53 के पुलिसकर्मियों ने दोनों को तत्काल पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल युवक का उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस आरोपी वाहन और चालक की पहचान करने में जुटी है।

इसे भी पढ़े   बुलंदशहर : प्रेमी-प्रेमिका ने पुलिस के सामने की खुदकुशी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *