सेवा संकल्प अभियान के समापन पर काशी पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन
बाबतपुर एयरपोर्ट पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
वाराणसी (जनवार्ता)। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के समापन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नबीन बुधवार को वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष भाजपा एवं भारत सरकार के मंत्री पंकज चौधरी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा, प्रदेश राष्ट्रीय मंत्री जगदीश पटेल, एमएलसी अश्वनी त्यागी, प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्रा, दिलीप पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह, काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया, क्षेत्र उपाध्यक्ष विपिन सिंह तथा भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं एयरपोर्ट प्रोटोकॉल प्रभारी शैलेश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के काशी आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद नितिन नबीन निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए एयरपोर्ट से रवाना हुए।

