काशी दौरे पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, बाबा विश्वनाथ के करेंगे दर्शन

काशी दौरे पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, बाबा विश्वनाथ के करेंगे दर्शन

प्रधानमंत्री के साथ महिला सम्मेलन में लेंगे भाग, नमो घाट पर गंगा आरती में भी होंगे शामिल

वाराणसी, (जनवार्ता):
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 28 अप्रैल को वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 11:50 बजे वाराणसी पहुंचेंगे और दोपहर 12:40 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन करेंगे।
दोपहर बाद नितिन नवीन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वाराणसी में आयोजित महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम शाम 4:15 बजे से प्रस्तावित है।
इसके बाद शाम 7:00 बजे वे नमो घाट पर आयोजित गंगा आरती में भाग लेंगे।
अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान नितिन नवीन 29 अप्रैल की सुबह मिर्जापुर पहुंचेंगे, जहां वह विंध्यवासिनी धाम में दर्शन-पूजन करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी वाराणसी में मौजूद रहेंगे। वे प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर स्वागत करेंगे तथा सभी निर्धारित कार्यक्रमों में सहभागिता

rajeshswari
इसे भी पढ़े   सिद्धू के बेटे ने गंगा किनारे कर ली सगाई,होने वाले ससुर ने शेयर कीं होने वाली बहू की तस्वीरें
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *