प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले काशी में सफाई व प्रशासनिक कामों की रफ्तार तेज

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले काशी में सफाई व प्रशासनिक कामों की रफ्तार तेज

सात दिन में 1456 टन अतिरिक्त कचरा निस्तारण, 1100 से अधिक लंबित मामलों का समाधान

वाराणसी (जनवार्ता):
प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित वाराणसी दौरे से पहले शहर में व्यापक स्तर पर सफाई और प्रशासनिक कार्यों में तेजी देखने को मिली है। जिला प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाकर शहर के स्वरूप को निखारने के साथ ही लंबित फाइलों के निस्तारण पर भी जोर दिया।

rajeshswari


नगर निगम द्वारा 22 अप्रैल से शुरू किए गए सप्ताहव्यापी महा-सफाई अभियान के तहत शहर के विभिन्न इलाकों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान एक सप्ताह में करीब 1456 टन अतिरिक्त कचरे का निस्तारण किया गया। सामान्य दिनों में जहां प्रतिदिन लगभग 1000 टन कचरा उठता था, वहीं अभियान के दौरान यह आंकड़ा बढ़कर 1200 से 1300 टन प्रतिदिन तक पहुंच गया।


नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के अनुसार, सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी वार्डों में विशेष टीमें तैनात की गईं और ‘सेंट्रल कमांड’ के माध्यम से निगरानी की गई। इसके साथ ही लंबित प्रशासनिक कार्यों के निपटारे पर भी विशेष ध्यान दिया गया।


अभियान के दौरान सात दिनों में 849 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और 301 दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) से जुड़े मामलों का निस्तारण किया गया। ऋषि मांडवी जोन में सबसे अधिक 183 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए, जबकि वरुणापार जोन में 76 दाखिल-खारिज मामलों का समाधान किया गया।


इस महाअभियान की निगरानी स्वयं महापौर अशोक कुमार तिवारी ने की। उन्होंने 22 अप्रैल से प्रतिदिन सुबह वार्डों का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
प्रशासन का कहना है कि प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के साथ-साथ नागरिकों से जुड़े लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया गया है।

इसे भी पढ़े   कहर बनकर टूटा पानी का सैलाब, खेत-खलिहान डूबे
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *