प्रधानमंत्री आज काशी दौरे पर, ₹6300 करोड़ की 163 परियोजनाओं का देंगे तोहफा

प्रधानमंत्री आज काशी दौरे पर, ₹6300 करोड़ की 163 परियोजनाओं का देंगे तोहफा

लोकार्पण-शिलान्यास के साथ ‘नारी वंदन रैली’ में शामिल होंगे पीएम, 40 हजार महिलाओं की भागीदारी

वाराणसी, (जनवार्ता)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र Varanasi के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे करीब ₹6300 करोड़ की लागत वाली 163 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री शहर में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने वाली कई परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे, जिनमें सड़क, फ्लाईओवर और अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं। इसके साथ ही एक सिग्नेचर ब्रिज का शिलान्यास और दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम भी तय किया गया है।

rajeshswari


दौरे के दौरान प्रधानमंत्री Kashi Vishwanath Temple में दर्शन-पूजन करेंगे। अधिकारियों के अनुसार, कार्यक्रमों में महिला लाभार्थियों की बड़ी भागीदारी सुनिश्चित की गई है। आज आयोजित ‘नारी वंदन रैली’ इस दौरे का मुख्य आकर्षण होगी, जिसमें लगभग 40 हजार महिलाओं के शामिल होने की संभावना है।


प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थलों और मार्गों को जोन व सेक्टर में बांटकर बैरिकेडिंग की गई है। करीब 1500 महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, जबकि बाहरी सुरक्षा की जिम्मेदारी पुरुष पुलिस बल संभाल रहा है।


पूरे क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है और एंटी-ड्रोन सिस्टम भी सक्रिय कर दिया गया है। इसके अलावा क्यूआरटी और एटीएस की टीमें भी सतर्क हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी जवानों को ड्यूटी से पहले विस्तृत ब्रीफिंग दी गई है।
प्रशासन का कहना है कि प्रधानमंत्री के दौरे को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए हर स्तर पर निगरानी और समन्वय किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े   श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज में महिला सशक्तिकरण पर पोस्टर-स्लोगन प्रतियोगिता संपन्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *