भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, अशोक चौरसिया बने काशी क्षेत्र अध्यक्ष

भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, अशोक चौरसिया बने काशी क्षेत्र अध्यक्ष

वाराणसी (जनवार्ता)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों, प्रदेश कार्यकारिणी एवं क्षेत्रीय अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी गई है। गुरुवार को घोषित सूची में काशी क्षेत्र के महामंत्री अशोक चौरसिया को काशी क्षेत्र अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

rajeshswari


अशोक चौरसिया लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वह पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्षों दिलीप पटेल और महेश चंद्र श्रीवास्तव के कार्यकाल में भी क्षेत्र महामंत्री के रूप में दायित्व निभा चुके हैं। संगठन में उनकी पहचान समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में रही है। वर्तमान में वह जौनपुर जिले के प्रभारी भी हैं।


वाराणसी सहित पूर्वांचल के कई जिलों में चौरसिया समाज के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। साथ ही व्यवसायी एवं वैश्य समाज में भी उनका प्रभाव माना जाता है। अशोक चौरसिया शिक्षा क्षेत्र से भी जुड़े रहे हैं और संकल्प कोचिंग के संचालन के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को सुलभ शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए जाने जाते हैं।


वहीं, काशी क्षेत्र के निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप पटेल को संगठन में पदोन्नति देते हुए प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। गाजीपुर के संजय राय को भी प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


नई प्रदेश कार्यकारिणी में वाराणसी के शंकर गिरी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय को पूर्वांचल में संगठनात्मक संतुलन और सामाजिक प्रतिनिधित्व को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़े   डिवाइडर से टकराई कार चालक की मौत,एक घायल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *