सीएमओ कार्यालय में न्याय-समानता और बंधुता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान

सीएमओ कार्यालय में न्याय-समानता और बंधुता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान

वाराणसी (जनवार्ता)। संविधान दिवस के अवसर पर शासन के निर्देशों के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में गुरुवार को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

rajeshswari

इस अवसर पर सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल्यों को आत्मसात करते हुए प्रत्येक नागरिक और शासकीय सेवक को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि संविधान दिवस हमें संविधान के मूल सिद्धांतों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर प्रदान करता है। स्वास्थ्य विभाग का दायित्व जनसामान्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समान स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसे संवैधानिक मूल्यों की भावना के अनुरूप पूरी जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ करते हुए संविधान के आदर्शों, मूल्यों और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इसे भी पढ़े   राइस मिलों की चिमनियों से उठता ज़हर, लसड़ा–अकछोर गांवों में सांस लेना हुआ मुश्किल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *