9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, तीन पर मुकदमा दर्ज

9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, तीन पर मुकदमा दर्ज

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

rajeshswari

वाराणसी (जनवार्ता) । कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 9 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें दो युवक और एक होटल मालिक शामिल हैं। मुख्य आरोपी राजेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

पीड़िता की मां ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी मोहल्ले में बाहर खेल रही थी, तभी उसी मोहल्ले के दो युवकों ने उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। होटल मालिक भी इस घटना में कथित रूप से शामिल था। जब यह बात घरवालों को पता चली तो आरोपियों का एक मित्र महिलाओं से मारपीट कर फरार हो गया।

मां ने तीन नामजद युवकों पर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर मुख्य आरोपी राजेश को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि विधिक कार्रवाई जारी है और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

घटना से क्षेत्र में आक्रोश है और बच्ची की सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोग चिंतित हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई का दावा किया है।

इसे भी पढ़े   2 अगस्त को काशी आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, 2200 करोड़ की 52 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *