कोडीन कफ सिरप तस्करी: शुभम की पत्नी का वारंट

कोडीन कफ सिरप तस्करी: शुभम की पत्नी का वारंट

वाराणसी (जनवार्ता)। कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी के आरोपी शुभम जायसवाल की पत्नी वैशाली पुर्नवासी के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। वैशाली नवंबर 2025 से फरार बताई जा रही है। एक माह में गिरफ्तारी या पेशी नहीं होने पर उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

rajeshswari


कोतवाली पुलिस के अनुसार, मामले में प्रह्लाद घाट के कायस्थ टोला निवासी शुभम जायसवाल, उसके पिता भोला प्रसाद और पत्नी वैशाली को आरोपी बनाया गया है। पुलिस का आरोप है कि तस्करी से अर्जित धन से शुभम ने वैशाली के नाम पर संपत्ति खरीदी। रामकटोरा स्थित मकान भी वैशाली के नाम बताया गया है। अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी-14) की अदालत से वारंट जारी होने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही है।


इधर, शुभम को फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र देने के आरोप में उसके पड़ोसी विकास सिंह को रोहनिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, विकास ने अपनी दवा फर्म से शुभम को दो साल का फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र जारी किया था, जबकि शुभम ने वहां कभी काम नहीं किया था।


जांच में सामने आया कि शुभम की रांची में शैली ट्रेडर्स नाम से फर्म थी, जिसकी ड्रग विभाग भी जांच कर रहा है। विकास पर कूटरचित दस्तावेज, धोखाधड़ी और एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार, विकास पहले बिजली उपकरणों का कारोबार करता था। बाद में उसने अपनी बेटी के नाम से ‘श्यामभवी’ फर्म खोली थी। पुलिस फर्म और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   बरेका में बच्चों की अखिल भारतीय ड्राइंग व पेंटिंग प्रतियोगिता संपन्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *