25 हजार रुपये के मोबाइल फोन संग चोर गिरफ्तार
वाराणसी। जीआरपी कैंट पुलिस ने रेलवे स्टेशन वाराणसी जंक्शन पर चेकिंग के दौरान चोरी के मोबाइल फोन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से करीब 25 हजार रुपये कीमत का वीवो-05जी मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के अनुसार, रविवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से सिग्नल ऑफिस की ओर जाने वाले रास्ते पर नीम के पेड़ के नीचे एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। तलाशी लेने पर उसके पास से वीवो कंपनी का 05जी मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अजय कुमार पुत्र लक्ष्मण राम, निवासी सियापोखर, थाना मोहनिया, जिला भभुआ, बिहार, उम्र 21 वर्ष बताया।
कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर के निर्देशन में उपनिरीक्षक राम नारायण शुक्ला, हेड कांस्टेबल अनुरोध कुमार, कांस्टेबल उमाकांत यादव, इंद्रजीत, विष्णुशरण तिवारी तथा सीआईबी/आरपीएफ के कांस्टेबल सतीश यादव और वीरेंद्र की टीम ने की।

