दालमंडी सड़क चौड़ीकरण : 12 भवनों पर चला बुलडोजर

दालमंडी सड़क चौड़ीकरण : 12 भवनों पर चला बुलडोजर

वाराणसी (जनवार्ता)। दालमंडी सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत बुधवार सुबह प्रशासन ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। सुबह की पहली किरण के साथ ही प्रशासनिक अमला, नगर निगम और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मौके पर पहुंची और चिन्हित भवनों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।

rajeshswari

प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार इस चरण में कुल 12 भवनों को ध्वस्त किया गया। इनमें सीके-40/42/85-ए, सीके-40/42/104, सीके-40/69/27, सीके-40/42/86-ए और सीके-40/39/6 सहित अन्य भवन शामिल हैं। इन संपत्तियों के स्वामियों में शाहनाज परवीन, मुबनी हसन, गुलमहक जोहरा, रियाउद्दीन अहमद, अफसरी बेगम, माफ अली असगर, ताहिर हुसैन समेत अन्य लोगों के नाम दर्ज हैं।

कार्रवाई के दौरान जेसीबी और बुलडोजरों की मदद से एक-एक कर भवनों को ध्वस्त किया गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी लगातार अभियान की निगरानी करते रहे।

प्रशासन का कहना है कि दालमंडी सड़क चौड़ीकरण परियोजना पूरी होने के बाद काशी विश्वनाथ धाम, गोदौलिया और आसपास के क्षेत्रों तक आवागमन अधिक सुगम होगा। इससे श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और व्यापारिक गतिविधियों को भी सुविधा मिलेगी तथा शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा।

वहीं दूसरी ओर ध्वस्तीकरण से प्रभावित व्यापारियों और परिवारों ने अपनी चिंता भी जताई है। उनका कहना है कि वर्षों पुरानी दुकानें और मकान टूटने से आजीविका और पुनर्वास की समस्या उत्पन्न हो गई है। प्रभावित लोगों ने प्रशासन से उचित मुआवजा और वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है।

इसे भी पढ़े   बनारस रेलवे स्टेशन के फूड स्टाल से 7.10 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

फिलहाल दालमंडी में ध्वस्तीकरण अभियान जारी है। प्रशासन के अनुसार सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत आगामी दिनों में चिन्हित अन्य भवनों पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *