आराजीलाइन विकासखंड के 15 ग्राम पंचायतों में किसान रजिस्ट्री कैंप आयोजित

आराजीलाइन विकासखंड के 15 ग्राम पंचायतों में किसान रजिस्ट्री कैंप आयोजित

वाराणसी (जनवार्ता)। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाने के अभियान के तहत गुरुवार को आराजीलाइन विकासखंड क्षेत्र की 15 ग्राम पंचायतों में विशेष कैंप लगाए गए। खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव की देखरेख में आयोजित इन कैंपों में उन किसानों को बुलाया गया, जिनकी रजिस्ट्री अभी तक नहीं बनी थी। साथ ही टीमों ने घर-घर जाकर रजिस्ट्री बनाने का कार्य पूरा किया।

rajeshswari

कैंपों का सघन निरीक्षण करते हुए बीडीओ यादव ने कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि अभियान के तहत एक सप्ताह के अंदर शेष सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से बनवाई जाए। इस पहल से क्षेत्र के किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

इसे भी पढ़े   बड़ागांव में 'लॉ एंड ऑर्डर' फेल! थाने में शिकायत के बाद युवक पर हमला,चेन छीनने का आरोप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *