दवा कारोबारियों ने मंडलायुक्त से लगाई गुहार

दवा कारोबारियों ने मंडलायुक्त से लगाई गुहार

वाराणसी (जनवार्ता)। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन, जिला वाराणसी के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को प्रदेश अध्यक्ष संदीप चतुर्वेदी के नेतृत्व में मंडलायुक्त एस. राजलिगम से मुलाकात कर दवा कारोबारियों की समस्याओं को उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) लाइसेंस नवीनीकरण और रिटेंशन के दौरान दुकानों के आकार को आधार बनाकर अनावश्यक नोटिस जारी कर रहा है, जिससे कारोबारियों का उत्पीड़न हो रहा है।
पदाधिकारियों ने बताया कि जिन प्रतिष्ठानों के खिलाफ कोई विभागीय या विधिक कार्रवाई लंबित नहीं है, उन्हें भी नोटिस भेजे जा रहे हैं। उन्होंने दुकानों की साइज संबंधी नोटिसों को निरस्त करने की मांग की। इस पर मंडलायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में मनोज खन्ना, गजानंद यादव, गणेश गुप्ता, सुमित सिंह, राकेश यादव और तरुण रस्तोगी शामिल रहे।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   प्रेमी संग पकड़े जाने पर तीन मंजिला भवन से कूदी युवती
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *