चोरी कर बैटरी छोड़ भागे चोर, ग्रामीणों ने दबोचा
चौबेपुर (जनवार्ता): स्थानीय थाना क्षेत्र के मुनारी गांव में डंपर की बैटरी चोरी कर भागने के आरोप में दो लोगों को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, चौबेपुर-मोहव मुख्य सड़क किनारे मुनारी चौराहे से कुछ दूरी पर एक गिट्टी-बालू की दुकान पर रविवार की तड़के करीब तीन बजे डंपर की बैटरी चुराकर ले जाने की तैयारी कर रहे चोरों को एक महिला ने देख लिया।
महिला के शोर मचाने पर चोर बैटरी छोड़कर फरार हो गए, लेकिन कुछ दूरी पर ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया।घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक मोटरसाइकिल भी मिली। ग्रामीणों ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पकड़े गए दो लोगों को लेकर स्थानीय थाने पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

