छितौनी में शादी समारोह में बवाल: डीजे को लेकर विवाद, मारपीट व कार का शीशा तोड़ा

छितौनी में शादी समारोह में बवाल: डीजे को लेकर विवाद, मारपीट व कार का शीशा तोड़ा

वाराणसी (जनवार्ता)। लोहता थाना क्षेत्र के छितौनी गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान देर रात डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस दौरान दबंगों ने पीड़ित की कार का शीशा भी तोड़ दिया।

rajeshswari

मिली जानकारी के अनुसार, छितौनी गांव में रामचंद्र विश्वकर्मा के यहां बारात आई थी। देर रात डीजे बजाने को लेकर कुछ लोगों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में तब्दील हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई और कार को नुकसान पहुंचाया गया।

पीड़ित अमरनाथ विश्वकर्मा की तहरीर पर पुलिस ने छितौनी निवासी रोहित गौड़, आदिल, वारिस, मलिक और समीर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि सभी आरोपियों ने मिलकर हमला किया और कार का शीशा तोड़ दिया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। थाना प्रभारी दिगम्बर उपाध्याय ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़े   मुस्लिम महिलाओं ने ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की सफलता पर प्रधानमंत्री मोदी को भेजी राखी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *