मणिकर्णिका घाट पर शवदाह के दौरान मारपीट, सात आरोपी गिरफ्तार

मणिकर्णिका घाट पर शवदाह के दौरान मारपीट, सात आरोपी गिरफ्तार

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वाराणसी (जनवार्ता)। काशी के मणिकर्णिका महाश्मशान घाट पर शवदाह के दौरान चिता की लकड़ी को लेकर हुए विवाद में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। चोलापुर निवासी अभिषेक सिंह के साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई। मामले में चौक पुलिस ने बलवा और जानलेवा हमले सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

rajeshswari

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभिषेक सिंह मणिकर्णिका घाट पर शवदाह के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान चिता की लकड़ी को लेकर कुछ युवकों से उनका विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया और आरोपियों ने अभिषेक की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह लहूलुहान हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।

शुरुआत में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने की जानकारी दी थी। बाद में प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

मणिकर्णिका घाट जैसे संवेदनशील और धार्मिक महत्व वाले स्थल पर दिनदहाड़े हुई इस घटना ने घाट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने और मारपीट में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   राजातालाब में कपड़ा गोदाम में भीषण आग, कोल्डड्रिंक स्टॉक भी राख; 15 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *