शिवपुर में एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज ने खाते से उड़ाए 37 हजार रुपये

शिवपुर में एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज ने खाते से उड़ाए 37 हजार रुपये

बातों में उलझाकर बदला कार्ड, मोबाइल पर मैसेज आते ही उड़े होश

वाराणसी (जनवार्ता)। शिवपुर थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने का मामला सामने आया है। जालसाज ने एटीएम पर रुपये निकालने पहुंचे व्यक्ति को बातों में उलझाकर उसका कार्ड बदल दिया और खाते से 37 हजार रुपये से अधिक निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत शिवपुर थाने में दी है।
जानकारी के अनुसार, इन्द्रपुर (शिवपुर) निवासी मुकेश चौधरी बुधवार की शाम करीब 4:30 बजे पुरानी चुंगी स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के एटीएम पर रुपये निकालने पहुंचे थे। बताया गया कि उन्होंने एटीएम से करीब 25 हजार रुपये निकाले ही थे कि इसी दौरान एक अज्ञात युवक वहां पहुंच गया।
आरोप है कि युवक ने मुकेश चौधरी से कहा कि वह रुपये निकालने में मदद कर देगा। इसी बहाने उसने उन्हें बातचीत में उलझा लिया और चालाकी से उनका एटीएम कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड थमा दिया।
कुछ देर बाद मुकेश चौधरी के मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने के लगातार मैसेज आने लगे। मैसेज देखकर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। जालसाज ने तीन बार में खाते से कुल 37,396 रुपये निकाल लिए।
घटना की जानकारी होने पर पीड़ित तत्काल शिवपुर थाने पहुंचे और पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही एटीएम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   वाराणसी : कैंट थाना प्रभारी ने 'नागिन' डांस कर जीत लिया सबका दिल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *