पीएम मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित भारत दुनिया से आंख मिलाकर बात करता है: योगी

पीएम मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित भारत दुनिया से आंख मिलाकर बात करता है: योगी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी से वडनगर की ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ को दिखाई हरी झंडी

वाराणसी (जनवार्ता) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर गुरुवार को काशी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ हुआ। रुद्राक्ष अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं सम्मेलन केंद्र में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष’ का अवलोकन किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री की कर्मभूमि वाराणसी से जन्मभूमि वडनगर के लिए ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में 250 बाइकों पर सवार 500 युवा शामिल हैं। यात्रा शुरू होने पर युवाओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में आए बदलावों पर आधारित लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया।

rajeshswari

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए बाबा विश्वनाथ, मां गंगा और मां अन्नपूर्णा से उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सेवा संकल्प के 25 वर्ष आगामी सात अक्टूबर को पूरे होने जा रहे हैं। सात अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘चरैवेति-चरैवेति’ के मंत्र के साथ निरंतर सेवा की यात्रा को आगे बढ़ाया है। उनके नेतृत्व में सुरक्षित भारत अब दुनिया से आंख मिलाकर बात करता है।

योगी ने कहा कि इस अवसर पर दो यात्राएं शुरू हो रही हैं। गुजरात के वडनगर से गुजरात की पावन नदियों का जल लेकर 10 यात्राएं निकलेंगी, जबकि काशी से उत्तर प्रदेश की 10 पवित्र नदियों का जल लेकर 10 यात्राएं विभिन्न मार्गों से वडनगर पहुंचेंगी। वहां यूपी की नदियों का जल भगवान हाटकेश्वर को अर्पित किया जाएगा, जबकि गुजरात की नदियों का जल बाबा विश्वनाथ को समर्पित होगा। इन यात्राओं के माध्यम से काशी और वडनगर का महत्व 10 राज्यों तक पहुंचाया जाएगा।

इसे भी पढ़े   नगर निगम पर कांग्रेस का घेराव, वाराणसी की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 दिन तक चलने वाली बाइक यात्रा में शामिल युवा प्रतिदिन करीब 100 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे और चार बड़े कार्यक्रमों से जुड़ेंगे। अलग-अलग राज्यों में संवाद और सेवा गतिविधियों के माध्यम से युवाओं का जुड़ाव होगा। उन्होंने कहा कि यह यात्रा ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’, विरासत और विकास तथा ‘सबका साथ-सबका विकास’ की भावना को आगे बढ़ाएगी।

योगी ने प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन के दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि गांव, गरीब, महिला और युवाओं के जीवन में बदलाव आया है। उन्होंने आवास, शौचालय, उज्ज्वला, बिजली, इंटरनेट, बैंकिंग और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टार्टअप, स्टैंड-अप इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसे प्रयासों से युवाओं के लिए नए अवसर बने हैं, वहीं कारीगरों और हस्तशिल्पियों के पारंपरिक उद्यमों को भी बढ़ावा मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत उच्च तकनीक के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। सेमीकंडक्टर, क्वांटम कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन टेक्नोलॉजी और रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों में देश नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है। उन्होंने सड़क, रेल, हवाई संपर्क और मेट्रो सहित बुनियादी ढांचे के विस्तार का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि नया भारत अपनी विरासत का सम्मान करते हुए विकास की नई इबारत लिख रहा है। काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या, विंध्यवासिनी धाम कॉरिडोर, प्रयागराज महाकुंभ, बद्रीनाथ, केदारपुरी और महाकाल लोक को उन्होंने विरासत और विकास के समन्वय का उदाहरण बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली और कुंभ को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में स्थान मिला।

इसे भी पढ़े   चोरी की पल्सर के साथ दो गिरफ्तार

कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, यात्रा संयोजक एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, आंध्र प्रदेश के सांसद लवु श्रीकृष्ण, सतीश बाबू, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश भाई पटेल, प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर, जेपीएस राठौर, दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, रवींद्र जायसवाल, हंसराज विश्वकर्मा, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, नीलकंठ तिवारी, अवधेश सिंह, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्र और भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया सहित अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *