पूर्व प्रधान व समाजसेवी रमाशंकर पटेल को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
वाराणसी (जनवार्ता) । राजातालाब क्षेत्र के पूर्व ग्राम प्रधान, कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व डायरेक्टर एवं समाजसेवी रमाशंकर पटेल (65) के निधन पर उनके पैतृक निवास झौवा में शोकसभा एवं श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


मार्क्सवादी नेता डॉ. शिव शंकर शास्त्री सहित सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि रमाशंकर पटेल ने दो बार ग्राम प्रधान रहते हुए गांव के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। वहीं, कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर के रूप में किसानों को सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने उनके मिलनसार व्यक्तित्व, समाजसेवा के प्रति समर्पण और लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहने की भावना को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में परिजनों ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राधेश्याम पटेल, स्वतंत्र कुमार पटेल, दीपक पटेल, चंदन पटेल, सिद्धार्थ पटेल, शौर्य प्रताप पटेल, छोटेलाल पटेल, डॉ. शिव शंकर शास्त्री, डॉ. बिनू पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं परिवारजन मौजूद रहे।

