मतदान केंद्रों के प्रस्तावित स्थानांतरण का कांग्रेस ने किया विरोध

मतदान केंद्रों के प्रस्तावित स्थानांतरण का कांग्रेस ने किया विरोध

डीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

वाराणसी (जनवार्ता)। महानगर कांग्रेस कमेटी ने जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों के प्रस्तावित स्थानांतरण का विरोध करते हुए सोमवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार को ज्ञापन देकर निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग की।

rajeshswari

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मतदान केंद्रों का निर्धारण लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील विषय है। वर्षों से संचालित मतदान केंद्रों को बिना ठोस और सार्वजनिक कारण के स्थानांतरित करने से मतदाताओं को असुविधा होगी तथा मतदान प्रतिशत भी प्रभावित हो सकता है।

ज्ञापन में मांग की गई कि सभी पूर्व निर्धारित मतदान केंद्रों को यथावत रखा जाए। यदि किसी केंद्र का स्थानांतरण अपरिहार्य हो तो उसका स्पष्ट एवं लिखित कारण सार्वजनिक किया जाए तथा संबंधित क्षेत्र के नागरिकों और सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से सुझाव एवं आपत्तियां प्राप्त करने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाए।

इस दौरान राघवेन्द्र चौबे ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है और प्रत्येक पात्र मतदाता को बिना किसी बाधा के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों के अचानक स्थानांतरण से वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, महिलाओं तथा कमजोर वर्ग के मतदाताओं को सबसे अधिक परेशानी होगी। उन्होंने जिला निर्वाचन प्रशासन से जनहित और मतदाताओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्णय लेने की अपील की।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मतदाताओं की सुविधा की अनदेखी कर मतदान केंद्रों के स्थानांतरण का निर्णय लिया गया तो कांग्रेस लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक दायरे में रहकर इसका विरोध करेगी।

इसे भी पढ़े   अव्यवस्था मिलने पर अर्पित हास्पिटल सील, संचालक पर मुकदमा दर्ज

इस अवसर पर फ़साहत हुसैन बाबू, डॉ. राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, रमजान अली, अशोक सिंह, वकील अंसारी, संतोष चौरसिया, हसन मेहदी कब्बन, अफसर खान, हिमांशु सिंह, विजय देवल, विनीत चौबे, दीप विश्वकर्मा, इकराम, रोहित मौर्य, चंद्रिका मौर्य, आनंद चौबे, अरविंद सेठ, रामजी गुप्ता, आजम अंसारी, घनश्याम यादव, राम लखन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *