संयुक्त सचिव भारत सरकार ऐश्वर्या सिंह ने कैथी गांव में ग्राम सचिवालय, आरआरसी केंद्र सहित अन्य कार्यों का किया निरीक्षण

संयुक्त सचिव भारत सरकार ऐश्वर्या सिंह ने कैथी गांव में ग्राम सचिवालय, आरआरसी केंद्र सहित अन्य कार्यों का किया निरीक्षण

चौबेपुर (जनवार्ता):
रविवार की शाम स्थानीय थाना क्षेत्र के कैथी गांव में स्वच्छता एवं पेयजल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्रामीण विकास योजनाओं का जायजा लिया। संयुक्त सचिव (पेयजल एवं स्वच्छता), भारत सरकार  ऐश्वर्या सिंह ने स्वच्छ भारत मिशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ गांव में चल रहे आरआरसी केंद्र, ग्राम सचिवालय, अंत्येष्टि स्थल एवं साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण की तथा आवश्यक निर्देश दी।

rajeshswari

वहीं इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन (भारत सरकार) के उपनिदेशक/नोडल अधिकारी  शिवाजी पाटील एवं स्वच्छ भारत मिशन (उत्तर प्रदेश) के उपनिदेशक राघवेंद्र द्विवेदी ने ग्राम सचिवालय, आरआरसी केंद्र एवं अंत्येष्टि स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं निरीक्षण टीम में उपनिदेशक (वाराणसी मंडल) समरजीत यादव, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर सिंह एवं डीपीआरओ भी शामिल रहे। सभी अधिकारियों ने गांव के विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा की। वहीं निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी (चोलापुर)  शिव नारायण सिंह, एडीओ पंचायत (चोलापुर) अशोक राजभर तथा ग्राम सचिव अमित वर्मा सहित ग्राम पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
संयुक्त सचिव सुश्री ऐश्वर्या सिंह ने अंत्येष्टि स्थल पर स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा आरआरसी केंद्र में ऑपरेशनल डेटा को अपडेट रखने के निर्देश दिए। वहीं, श्री शिवाजी पाटील ने ग्रामीणों को खुले में शौच से बचने एवं नाडेप/सोखपीट के रखरखाव की सलाह दी।निरीक्षण के दौरान अधिकांश कार्य संतोषजनक पाए गए, जिस पर अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन एवं ग्राम पंचायत की सराहना भी की।

इसे भी पढ़े   दालमंडी चौड़ीकरण: विकास का संकल्प, विनाश का विरोध
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *