घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, विरोध पर मारपीट, तीन पर मुकदमा

घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, विरोध पर मारपीट, तीन पर मुकदमा

वाराणसी (जनवार्ता)। शिवपुर थाना क्षेत्र के इंद्रपुर में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, मारपीट और नकदी-जेवर ले जाने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

rajeshswari


इंद्रपुर निवासी सुनीता प्रजापति ने अपर पुलिस उपायुक्त (महिला अपराध) से शिकायत की थी। उनके निर्देश पर शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता का आरोप है कि उनकी देवरानी के पिता संजय प्रजापति, भाई किशन प्रजापति और मुकुंद नामक व्यक्ति उनके घर में घुस आए। उस समय घर में केवल वह और उनकी सास आशा देवी मौजूद थीं।


आरोप है कि तीनों ने उनकी सास के साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ छेड़खानी की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का यह भी आरोप है कि जाते समय आरोपित घर में रखे करीब एक लाख रुपये नकद और जेवरात भी उठा ले गए।
शिवपुर थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपितों के खिलाफ छेड़खानी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   युवक ने जहर खाकर दी जान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *