एनडीआरएफ ने निकाली तिरंगा यात्रा

एनडीआरएफ ने निकाली तिरंगा यात्रा

जवानों ने राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का दिया संदेश

वाराणसी (जनवार्ता) । ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 11वीं एनडीआरएफ, वाराणसी के जवानों ने गुरुवार को तिरंगा यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कमांडिंग ऑफिसर अनूप सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में बचाव कर्मियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रा में भाग लिया।

rajeshswari

तिरंगा यात्रा के दौरान जवानों ने आमजन को राष्ट्रध्वज के सम्मान, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। इस दौरान लोगों से देश की एकता, अखंडता और गौरव के प्रतीक तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना मजबूत करने का आह्वान किया गया।

एनडीआरएफ जवानों ने नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को उत्साह, सम्मान और गौरव के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर 11वीं एनडीआरएफ के जवानों ने आपदा राहत एवं बचाव कार्यों के साथ राष्ट्र निर्माण, जन-जागरूकता और सामाजिक सहभागिता में सक्रिय योगदान देने की प्रतिबद्धता दोहराई। यात्रा के दौरान देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

इसे भी पढ़े   फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र से जमीन हड़पने वाली महिला गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *